शेयर मंथन में खोजें

अच्छे एशियाई संकेतों से सँभला भारतीय शेयर बाजार

बुधवार को भारी गिरावट के बाद आज गुरुवार 21 जनवरी की सुबह को भारतीय बाजार मजबूती के साथ खुला।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 24,062.04 की तुलना में आज 24194.75 पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10 बजे सेंसेक्स 118.39 अंक (0.49%) की मजबूती के साथ 24,180.43 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 33.75 अंक या 0.46% की बढ़त के साथ 7,343.05 पर है।
साथ ही छोटे-मॅंझोले सूंचकांकों में भी मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.91% और बीएसई स्मॉल कैप में 1.18% की बढ़त है। एनएसई के निफ्टी मिडकैप 100 में 0.59% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.04% मजबूती आयी है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ऐक्सिस बैंक 4.85%, टाटा स्टील 2.96%, आईसीआईसीआई बैंक 2.72%, बीएचईएल 2.24%, गेल 1.91% और एनटीपीसी 1.74% की मजबूती के साथ चल रहे हैं। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनीलिवर में 1.54%, टाटा मोटर्स में 1.53%, कोल इंडिया में 1.17% और मारुति में 1.10% की कमजोरी है। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 32 हरे निशान पर चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख