शेयर मंथन में खोजें

शुक्रवार को सेंसेक्स (Sensex) 473 अंक उछला, निफ्टी 50 में भी 2% की मजबूती

अच्छे वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार 22 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 23962.21 की तुलना में आज 24,122.06 पर खुला। सेंसेक्स दिन के कारोबार में 24,472.88 तक चढ़ा और 24,120.04 के निचले स्तर तक गया। सेंसेक्स 473.45 अंक (1.98%) की मजबूती के साथ 24,435.66 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 भी 145.65 अंक (2.00%) की बढ़त के साथ 7,422.45 पर बंद हुआ। निफ्टी का दिन का निचला स्तर 7,327.60 और ऊपरी स्तर 7,433.40 का रहा।
छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी मजबूती रही। बीएसई मिडकैप में 1.90% और बीएसई स्मॉल कैप में 2.25% की मजबूती आयी। निफ्टी मिडकैप 100 में 2.13% और निफ्टी स्मॉल 100 में 2.39% की बढ़त रही।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में गेल 7.99%, मारुति 5.53%, टाटा स्टील 5.35%, एसबीआई 4.81%, हीरोमोटो कॉर्प 4.55% और डॉ. रेड्डीज 4.55% की बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर भारती एयरटेल में 3.41% और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.54% की कमजोरी रही। विप्रो 0.07% और इन्फोसिस 0.05% के मामूली नुकसान के साथ सपाट रहे। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 43 शेयर हरे निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख