शेयर मंथन में खोजें

ऊपर टिकने में नाकाम रहा बाजार, सेंसेक्स (Sensex) सपाट बंद

बुधवार 27 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार ने दिन में कई बार ऊपर चढ़ने की कोशिश की, मगर बार-बार फिसल कर सपाट हो जाता रहा।

अंत में प्रमुख सूचकांक नाम-मात्र की बढ़त के साथ सपाट ही बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) केवल 6.44 अंक (0.03%) चढ़ कर 24,492.39 पर बंद हुआ। हालाँकि दिन के कारोबार में सेंसेक्स 24645.70 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसका आज का निचला स्तर 24458.13 का रहा। एनएसई में निफ्टी 50 भी महज 1.60 अंक (0.02%) की बढ़त के साथ 7,437.75 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,477.90 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,419.70 रहा।
हालाँकि छोटे और मॅंझोले सूचकांकों में थोड़ी ज्यादा मजबूती रही। बीएसई मिडकैप 0.30% और बीएसई स्मॉलकैप 0.57% की बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई में निफ्टी मिडकैप 100 में 0.43% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.87% की मजबूती रही।
सेंसेक्स के दिग्ग्ज शेयरों में एनटीपीसी में 4.10%, डॉ.रेड्डीज में 2.38%, सन फार्मा में 1.67%, टाटा स्टील 1.46%, टाटा मोटर्स में 1.28% और विप्रो में 1.02% की तेजी रही। गिरने वाले दिग्गज शेयरों में बीएचईल 4.12%, एशियन पेंट्स 1.98%, हिंदुस्तान यूनिलिवर 1.78%, हीरो मोटोकॉर्प 1.54%, अदानी पोटर्स 1.37% और ऐक्सिस बैंक 1.15% की गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 31 शेयर लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख