शेयर मंथन में खोजें

गुरुवार के शुरुआती कारोबार में बाजार सपाट

एशियाई बाजारों में ठंडे रुझान के बीच आज गुरुवार 28 जनवरी को सुबह के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार भी काफी हद तक सपाट चल रहा है।

बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 24492.39 की तुलना में आज 24481.86 पर खुला। सुबह लगभग 10.30 बजे यह 7.00 अंक (0.03%) की मामूली गिरावट के साथ 24,485.39 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 भी महज 11.65 अंक या (0.16%) की हल्की कमजोरी के साथ 7,426.10 पर चल रहा है।
छोटे-मॅंझोले सूचकाकों में मिला-जुला रुख है। बीएसई मिडकैप में 0.04% की हल्की कमजोरी है। वहीं बीएसई स्मॉल कैप में 0.22% की मजबूती है। एनएसई के निफ्टी मिडकैप 100 में 0.12% की गिरावट और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.05% की मामूली बढ़त है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख