शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 170 अंक नीचे, निफ्टी (Nifty) 0.68% फिसला

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ खुला लेकिन जल्द ही लाल निशान पर फिसल गया। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 24,793.96 अंक की तुलना में आज 21.74 अंक चढ़ कर 24,815.70 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में लगभग 10.10 बजे सेंसेक्स 170.38 अंक (0.69%) की गिरावट के साथ 24,623.58 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 50.90 अंक (0.68%) की कमजोरी के साथ 7,480.90 पर चल रहा है।
हालाँकि छोटे-मॅंझोले शेयरों में तेजी देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.07% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.36% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 0.08% और निफ्टी स्मॉल 100 0.43% की मजबूती के साथ हरे निशान पर है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में एनटीपीसी में 0.95%, ओएनजीसी में 0.85%, टाटा स्टील में 0.80%, सिप्ला में 0.58%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.49% और बजाज ऑटो में 0.40% की मजबूती है। दूसरी ओर इन्फोसिस में 2.77%, टीसीएस में 1.52%, बीएचईएल में 1.35%, रिलायंस में 1.19%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.18% और सन फार्मा में 1.05% की कमजोरी है। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 31 शेयर लाल निशान पर चल रहे हैं, जबकि 18 शेयर हरे निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख