शेयर मंथन में खोजें

बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 183 अंक चढ़ा

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) शुक्रवार के 24,717.99 बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को 83.71 अंक चढ़ कर 24,801.70 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में करीब 9.53 बजे सेंसेक्स 183.23 अंक (0.74%) की बढ़त के साथ 24,901.22 अंक पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 54.75 अंक (0.73%) की मजबूती के साथ 7,594.95 पर है।
छोटे- मँझोले सूचकांकों में तेजी देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.80% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.81% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.63% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.73% की तेजी देखी जा रही है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में टाटा मोटर्स में 3.47%, आईसीआईसीआई बैंक 3.30%, अदाणी पोर्ट्स में 2.34%, गेल में 1.88%, एक्सिस बैंक 1.53% और एलऐंडटी में 1.43%
की मजबूती हैं। वहीं कोल इंडिया में 6.50%, भारती एयरटेल में 1.24%, बजाज ऑटो में 0.89%, एशियान पेंट्स 0.63% और डॉ. रेड्डीज में 0.18% की गिरावट है। दूसरी ओर विप्रो में 0.06% हल्की मजबूती के साथ सपाट चल रहा है। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 44 शेयर हरे निशान पर है और 6 शेयर लाल निशान पर चल रहे हैं। शेयर मंथन, 14 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख