शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) को 1,373 रुपये के लक्ष्य भाव पर खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल ने इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज के शेयर के लिए 8-10 महीने की अवधि में 1373 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है। यह लक्ष्य भाव कंपनी के शेयर के मौजूदा भाव से 18% ज्यादा है।

कंपनी की आय 2015-16 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 15.30% बढ़ कर 15,902 करोड़ रुपये हो गयी है जो पिछले साल की समान तिमाही में 13,796 करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर सितंबर 2015 की तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2% और आय 1.7% बढ़ी है। डॉलर के रूप में देखें तो दिसंबर, 2015 को समाप्त तिमाही में कंपनी ने 240.7 करोड़ डॉलर की आय दर्ज की है जो चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले 0.6% और पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 8.6% अधिक है।
कंपनी ने इस तिमाही में 75 नये ग्राहकों को जोड़ा है जिससे इसके कुल ग्राहकों की संख्या बढ़ कर 1,045 हो गयी है। इसमें चार नये ग्राहक 2.5 करोड़ डॉलर की श्रेणी के हैं और एक ग्राहक 10 करोड़ डॉलर की श्रेणी का है।

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख