शेयर मंथन में खोजें

बाजार में तेजी, सेंसेक्स (Sensex) 154 अंक उछला

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 24,952.74 अंक की तुलना में आज 54.82 अंक चढ़ कर 25007.56 पर खुला। शुरुआती कारोबार में लगभग 10.26 बजे सेंसेक्स 154.63 अंक (0.62%) की बढ़त के साथ 25,107.37 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 42.45 अंक (0.56%) की मजबूती के साथ 7,646.80 पर चल रहा है।
शुरूआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी तेजी है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.70% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.98% की अच्छी बढ़त दिखा रहा है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.86% की और निफ्टी स्मॉल 100 में भी 0.86% की मजबूती है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आईटीसी में 2.77%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.75%, एसबीआई में 1.73%, एलटी में 1.58%, भारती एयरटेल में 1.52% और आईसीआईसीआई बैंक में 1.32% की मजबूती है। दूसरी ओर ल्युपिन में 2.16%, एशियन पेंट्स में 2.14%, डॉ, रेड्डीज में 1.15%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.05%, बीएचईएल में 0.75% और कोल इंडिया में 0.49% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 33 शेयरों में बढ़त है जबकि 17 शेयरों में गिरावट है। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख