शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 7700 के नीचे फिसला, सेंसेक्स (Sensex) 63 अंक गिरा

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर हुई है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25,330.49 अंक की तुलना में आज 25,322.10 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में लगभग 9.50 बजे सेंसेक्स 63.42 अंक (0.25%) की गिरावट के साथ 25,267.07 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 15.15 अंक (0.20%) की कमजोरी के साथ 7,699.75 पर चल रहा है।
शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में मिला-जुला रुख है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.07% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.28% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.17% की मजबूती है जबकि निफ्टी स्मॉल 100 में 0.06% की मामूली कमजोरी है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में टाटा स्टील में 1.31%, भारती एयरटेल में 0.88%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.81%, अदाणी पोर्ट्स में 0.67%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.49% और ओएनजीसी में 0.37% की मजबूती है। दूसरी ओर ल्युपिन में 0.97%, सन फार्मा में 0.75%, एनटीपीसी में 0.74%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.73%, रिलायंस में 0.72% और एचडीएफसी में 0.65% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान पर चल रहे है और 26 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख