शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजार मिले-जुले, शंघाई (Shanghai) 0.29% चढ़ा

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को  शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखा जा रहा है।

भारतीय समय के मुताबिक 8.30 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composit) 0.29% की मजबूती दिखा रहा है। जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) भी 0.47% की बढ़त बनाए हुए है। जापान में कोर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जिसमें तेल उत्पादों की कीमत शामिल है, अर्थशास्त्रियों की औसत अनुमान से भी कम 0.1% रहा है। दूसरी ओर दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 0.08% की मामूली कमजोरी है। वहीं ताइवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.30% नीचे चल रहा है। हांग कांग और सिंगापुर के बाजार आज गुड फ्राइडे के अवसर पर बंद रहेंगे। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख