शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) खरीदें : एसएमसी (SMC)

एसएमसी ग्लोबल ने महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल सविर्सेज के शेयर के लिए 233-236 रुपये के स्तर पर खरीद की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 250-255 का लक्ष्य भाव दिया है और घाटा काटने का स्तर (सटॉप लॉस) 277 रुपये रखा है। बीएसई में बुधवार 23 मार्च को महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल सविर्सेज के शेयर 239.85 रुपये पर बंद हुए। 12 फरवरी 2016 को यह शेयर 173.10 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है, जबकि 7 जुलाई 2015 में इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 294.30 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिन का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 237.26 रुपये पर चल रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में मूल्य में वृद्धि से इस शेयर ने अपना खोया हुआ मूल्या वापस पा लिया है, जो दर्शाता है की इसने ऊपर की ओर अपनी गति को हासिल कर लिया है। जो सकारात्मक संकेत है। ब्रोकिंग फर्म ने हल्की गिरावट आने पर यह शेयर खरीदने की सलाह दी है। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख