शेयर मंथन में खोजें

7800 का स्तर छू सकता है निफ्टी फ्यूचर

कैपिटल वाया ग्लोबल रिसर्च के संस्थापक और सीईओ रोहित गाडिया का कहना है वैश्विक बाजारों के रुख, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा निवेश

और कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव निकट भविष्य में बाजार की दिशा तय करेगा। निफ्टी फ्यचूर इस हफ्ते 131 अंक की मामूली बढ़त के
7736.30 पर बंद हुआ है। तकनीकी तौर पर दैनिक चार्ट में 7700 स्तर के ऊपर बंद होने की वजह से निफ्टी फ्यूचर में बढ़त का रुख है और यह 100
दिन के डीएमए से ऊपर कारोबार कर रहा है। पोलेरिटी परिवर्तन सिंद्धात के अनुसार निफ्टी फ्यूचर ने 7600 स्तर से नीचे आ रही रुझान रेखा (डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन) को पार कर दिया है जो अब आगे बढ़ने के लिए मजबूत सर्मथन के रुप में काम करेगा। इसलिए निफ्टी फ्यूचर निकट भविष्य में 7,800 के स्तर को छू सकता है जो अगला प्रतिरोध स्तर है। वहीं निचले स्तर पर अगला प्रतिरोध स्तर 7,600 है। (शेयर मंथन 25 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख