शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) में 73 अंक की गिरावट, निफ्टी (Nifty) 7700 के नीचे

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई लेकिन जल्द ही लाल निशान पर फिसल गया।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25,337.56 अंक की तुलना में 79.55 अंक चढ़ कर आज 25,417.11 पर खुला। शुरुआती कारोबार में लगभग 10.12 बजे सेंसेक्स 73.16 अंक (0.29%) की गिरावट के साथ 25,264.40 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 21.40 अंक (0.28%) की कमजोरी के साथ 7,695.10 पर चल रहा है।
शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में गिरावट है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.39% और बीएसई स्मॉल कैप 0.33% नीचे चल रहा है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.46% की और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.33% की गिरावट है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में गेल में 1.24%, अदाणी पोर्ट्स में 1.05%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.82%, मारुति में 0.78%, टीसीएस में 0.71% और डॉ रेड्डीज में 0.68% की मजबूती है। दूसरी ओर सन फार्मा में 1.84%, ऐक्सिस बैंक में 1.41%, एचडीएफसी में 1.35%, टाटा मोटर्स में 1.35%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.20% और बीएचईएल में 1.16% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 32 शेयरों में गिरावट है और 17 शेयरों में बढ़त है। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख