शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) में 12 अंक की गिरावट, निफ्टी (Nifty) में 0.04% की मामूली बढ़त

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरूआत हल्की गिरावट के साथ हुई है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 24,966.40 अंक की तुलना में आज 9.16 अंक गिर कर 24,957.24 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में लगभग 10.22 बजे सेंसेक्स 9.80 अंक (0.04%) की मामूली गिरावट के साथ 24,956.60 पर चल रहा है। हालांकि एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 2.95 अंक (0.04%) की हल्की मजबूती के साथ 7,618.05 पर चल रहा है।
शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.40% और बीएसई स्मॉल कैप 0.31% नीचे चल रहा है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.48% की और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.20% की गिरावट है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में मारुति में 1.56%, एक्सिस बैंक में 1.19%, टाटा स्टील में 1.00%, आईटीसी में 0.98%, भारतीय एयरटेल में 0.93% और टाटा मोटर्स में 0.92% की मजबूती है। दूसरी ओर ल्युपिन में 11.22%, सिप्ला में 4.09%, सन फार्मा में 3.61%, डॉ.रेडेडीज में 3.17%, गेल में 1.22% और ओएनजीसी में 0.77% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 28 हरे निशान पर है जबकि 21 शेयर लाल निशान पर चल रहे है। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख