शेयर मंथन में खोजें

बाजार में गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) 0.89% टूटा

कल सपाट बंद होने के बाद आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरूआत हल्की बढ़त के साथ हुई लेकिन जल्द  ही लाल निशान पर फिसल गया।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 24,900.63 अंक की तुलना में आज 98.16 अंक चढ़ कर 24,998.79 पर खुला। शुरुआती कारोबार के लगभग एक घंटे बाद 10.21 बजे सेंसेक्स 222.63 अंक (0.89%) की गिरावट के साथ 24,678.00 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 66.90 अंक (0.88%) की कमजोरी के साथ 7,547.45 पर चल रहा है।
शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी गिरावट देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.24% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.23% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.58% और निफ्टी स्मॉल 100 0.28% नीचे चल रहे है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो ल्युपिन में 1.72%, बीएचईएल में 1.67%, डॉ.रेड्डीज में 1.34%, कोल इंडिया में 1.23%, ओेएनजीसी में 0.97% और सिप्ला में 0.67% की बढ़त है। दूसरी ओर मारुति में 3.13%, एचडीएफसी में 3.00%, अदाणी पोर्ट्स में 1.69%, इन्फोसिस में 1.57%, बजाज ऑटो में 1.42% और आईटीसी में 1.40% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 36 लाल निशान पर है जबकि 15 शेयर लाल निशान पर चल रहे है। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख