शेयर मंथन में खोजें

मजबूती के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) में 117.52 अंक की उछाल

पिछले कारोबारी हफ्ते में आयी कमजोरी के बाद नये कारोबारी हफ्ते के पहले दिन अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी और इसके प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

कल अमेरिकी बाजार में फाइनेंशियल शेयरों में मजबूती आयी और साथ ही डॉलर में आयी कमजोरी से बहुराष्ट्रीय कंपनियों की आय संबंधित चिंता भी कम हुई।
कल सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 117.66 अंक (0.66%) की जबरदस्त बढ़त के साथ 17,891.16 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) ने सात कारोबारी सत्रों की गिरावट श्रृंख्ला को तोड़ते हुए 42.23 अंक (0.88%) की बढ़त हासिल की और यह 4,817.59 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 16.13 अंक (0.78%) की मजबूती आयी और यह 2,081.43 पर बंद हुआ।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.55% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 44.78 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस बीच कल यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख