शेयर मंथन में खोजें

बाजार में आयी चमक, निफ्टी 8,000 के पार

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।

आज मजबूत शुरुआत के बाद सेंसेक्स शुरुआती कारोबार से अंत तक हरे निशान पर ही रहा। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 195.64 अंक या 0.76% की मजबूती के साथ 25,960.78 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 26039.70 का रहा जबकि दिन का निचला स्तर 25765.51 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 73.20 अंक या 0.92% की गिरावट के साथ 8,002.30 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य यह 8,019.05 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 7,989.15 तक फिसला। वैश्विक बाजारों से सहारा मिलने के अलावा आज के कारोबार में ऑटो, मेटल, तेल और गैस तथा सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों में खरीदारी दिखी, जबकि कैपिटल गुड्स, ऊर्जा और बैंक शेयरों में बिकवाली रही। कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक 3.31% की गिरावट के साथ 18.4650 पर बंद हुआ।

दूसरी ओर आज छोटे-मंझोले शेयरों में भी मजबूती दिखने को मिली। बीएसई मिडकैप 1.39% और बीएसई स्मॉलकैप 1.16% की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा निफ्टी मिड 100 1.48% और निफ्टी स्मॉल 100 0.62% की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो मारुति में 2.97%, बजाज ऑटो में 2.89%, हिंदुस्तान यूनीलिवर में 2.54%, हीरो मोटोकॉर्प में 2.35%, अदाणी पोर्ट्स में 2.10% और विप्रो में 1.87% की तेजी आयी। गिरने वाले शेयरों में लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.41%, गेल में 1.33%, एनटीपीसी में 0.87%, पावर ग्रिड में 0.51%, डॉ रेड्डी में 0.45% और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 0.14% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 43 शेयर हरे और 8 शेयर लाल निशान पर बंद हुए है। वहीं सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 हरे और केवल 7 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख