शेयर मंथन में खोजें

हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 43 अंक ऊपर

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।

आज मजबूत शुरुआत के बाद सेंसेक्स एक समय 200 से अधिक अंक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था, मगर आखरी डेढ़ घंटे में इसमें गिरावट आयी। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 43.84 अंक या 0.17% की मजबूती के साथ 26,394.01 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 26587.07 का रहा जबकि दिन का निचला स्तर 26354.66 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 15.25 अंक या 0.19% की मजबूती के साथ 8,142.15 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य यह 8,197.35 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 8128.70 तक फिसला। एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला जबकि अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आज एनएसई पर 25 शेयरों ने 52 हफ्तों का शिखर और 15 शेयरों ने 52 हफ्तों का निचला स्तर छुआ। कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक 1.92% की गिरावट के साथ 17.7075 पर बंद हुआ।

दूसरी ओर आज छोटे-मंझोले शेयरों में भी मजबूती दिखने को मिली। बीएसई मिडकैप 0.53% और बीएसई स्मॉलकैप 0.55% की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा निफ्टी मिड 100 0.55% और निफ्टी स्मॉल 100 0.28% की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो मारुति में 3.96%, एशियन पेंट्स में 2.17%, भारती एयरटेल में 2.11%, गेल में 2.07%, हीरो मोटोकॉर्प में 2.05% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.88% की तेजी आयी। गिरने वाले शेयरों में ऐक्सिस बैंक में 1.59%, सन फार्मा में 1.05%, आईटीसी में 0.99%, टीसीएस में 0.83%, इन्फोसिस 0.71% और एनटीपीसी में 0.70% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 32 शेयर हरे और 19 शेयर लाल निशान पर बंद हुए है। वहीं सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 हरे और 12 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख