शेयर मंथन में खोजें

रखें नजर, हिंडाल्को, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स.....

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने क्यूआईपी के जरिये 2900 करोड़ रुपये जुटाने की प्रक्रिया की शुरुआत सोमवार को कर दी है।

कंपनी इस रकम का इस्तेमाल अपनी विस्तार योजनाओं में करेगी।

एचसीएल टेक्नॉलॉजीज की सहायक कंपनी एचसीएल आईबीएस लिमिटेड को इक्विटेबल लाइफ से करीब 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर का ठेका मिला है।
टाटा मोटर्स के बारे में खबर है कि वह स्वराज माजदा में निजी इक्विटी कंपनी एक्टिस की 7.7% हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही है।
मेघमणि ऑर्गेनिक्स को संयुक्त राष्ट्र से 50 मीट्रिक टन अल्फा साइपरमेथिरीन की आपूर्ति करने के लिए करीब एक करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

साउथ एशियन पेट्रोकेमिकल ने जापान की एकेसी के साथ पॉलीकार्बोनेट प्लांट लगाने के लिए करार किया है जिसकी सालाना क्षमता 1.30 लाख टन होगी।

मुंजाल ऑटो के रेवाड़ी, हरियाणा स्थित नये प्लांट में उत्पादन शुरू हो गया है।
आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखें। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख