शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजारों में हल्की गिरावट, एशिया में मजबूती

अर्थव्यवस्था की सेहत से जुड़ी अच्छी-बुरी खबरों के बीच अमेरिकी बाजार कल हल्की गिरावट के साथ बंद हुए।

वहीं आज सुबह ज्यादातर एशियाई बाजारों में बढ़त दिख रही है।
अमेरिकी वाणिज्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक तीसरी तिमाही में अमेरिका की विकास दर (जीडीपी) 2.8% रही है। पहले इसके 3.5% रहने का अनुमान जताया गया था। इस खबर से बाजार में बिकवाली का दबाव गहरा हुआ। लेकिन बाद फेडरल रिजर्व के बेरोजगारी अनुमान घटाने और घरों की कीमतों के बारे में उत्साहजनक आँकड़ों से बाजार थोड़ा सँभला। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेजेज में 17 अंक यानी 0.2% की गिरावट रही। वहीं नैस्डेक कंपोजिट में 0.3% की हल्की कमजोरी रही। एसएंडपी 500 लगभग सपाट रहा। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के 20 सबसे बड़े शहरों में तीसरी तिमाही के दौरान मकानों की कीमतें 3.1% बढ़ी हैं। इसके साथ ही नवंबर में उपभोक्ता विश्वास अक्टूबर के 48.7% से बढ़कर 49.5% हो गया। अमेरिकी बाजारों में आज थैक्सगिविंग के अवसर पर छुट्टी रहेगी। उधर नाइमेक्स पर कच्चा तेल 8 सेंट कमजोर होकर $75.94 प्रति बैरल पर पहुंच गया।
उतार-चढ़ाव के बीच एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती का रुख नजर आ रहा है। जापान का निक्केई 0.04% की मामूली बढ़त के साथ सपाट है। लेकिन हैंग सेंग में 0.5% से ज्यादा की मजबूती दिख रही है। चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.35% की बढ़त है। ताइवान वेटेड और स्ट्रेट टाइम्स में भी तेजी का रुख है। लेकिन कॉस्पी में 0.3% की हल्की गिरावट है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा मंगलवार को एनएसई में बंद स्तर के आसपास ही 5090 पर है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख