शेयर मंथन में खोजें

किसानों से विवाद निपटा, चीनी शेयरों में उछाल

लंबे विवाद के बाद उत्तर प्रदेश के किसानों और चीनी मिलों के बीच समझौता हो गया है।

चीनी मिलें 190-195 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर गन्ना खरीदेंगी, जो सरकारी समर्थन मूल्य (एसएपी) से 25 रुपये ज्यादा है। उत्तरप्रदेश चीनी मिल संघ के अध्यक्ष सी बी पटौदिया ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि 'यह उत्तरप्रदेश के किसानों की जीत है। उनकी मांग को चीनी मिलों ने मान लिया है।' इस खबर के बाद चीनी कंपनियों के शेयरों में 2.5-4% की मजबूती दिख रही है।

हालाँकि चीनी कंपनियों ज्यादा कीमत जरूर चुकानी होगी, लेकिन इस समझौते से उनके कामकाज को लेकर बनी अनिश्चितता खत्म हो गयी है। किसानों के साथ चल रहे विवाद के चलते तमाम मिलों को गन्ना आपूर्ति रुक गयी थी। आज सुबह के कारोबार में बलरामपुर चीनी के शेयर में 2.6%, श्री रेणुका शुगर में 1.8%, सिंभौली शुगर में 3.35% और केसीपी शुगर में 4.38% की तेजी है। बजाज हिंदुस्थान 3.8%. त्रिवेणी इंजीनियरिंग 3.6%, धामपुर शुगर मिल 6.6%, उत्तम शुगर 4.66%, अपर गैंजेस शुगर 2.64% और द्वारिकेश शुगर 2.38% ऊपर हैं। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख