शेयर मंथन में खोजें

हैंग सेंग 189 अंक चढ़ा

एशियाई शेयर बाजारों में आज के कारोबार में बढ़त का रुख रहा।

हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक आज सुबह बढ़त के साथ खुला, लेकिन कुछ घंटे के बाद यह सूचकांक लाल निशान पर चला गया। कारोबार के अंतिम घंटों में इसने फिर से वापसी की ओर हरे निशान पर चला गया। आखिरकार यह 189 अंकों यानी 0.84% की बढ़त के साथ 22,612 पर बंद हुआ। चीन के शंघाई कंपोजिट में 2.07%, ताइवान वेटेड में 0.54%, जापान के निक्केई सूचकांक में 0.43%,  स्ट्रेट टाइम्स में 0.34%  और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 0.34% की मजबूती आयी। दूसरी ओर, जकार्ता कंपोजिट में 0.42% और की कमजोरी रही।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में मजबूती का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6.08 बजे एफटीएसई 100 में 0.59%, डैक्स में 0.48% और कैक 40 में 0.65%  की बढ़त है। (शेयर मंथन,  25 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख