शेयर मंथन में खोजें

रखें नजर: आईटीसी, ओबीसी, गोदरेज, मैरिको...

आईटीसी ने ईस्ट इंडिया होटल में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए कई विकल्पों पर विचार करने के संकेत दिये हैं।

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और मैरिको के बारे में खबर है कि इन दोनों कंपनियों ने ब्रिटेन के ब्रैंड सिंपल के अधिग्रहण के लिए बोली लगायी है। सिंपल ब्रिटेन का सबसे बड़ा सौंदर्य उत्पाद ब्रैंड है।
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने बॉन्ड जारी करके जारी करके 300 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है।

रुरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन की ईजीएम में 20% हिस्से के लिए एफपीओ लाने के प्रस्ताव को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी गयी है।

जीएस ऑटो इंटरनेशनल ने तरजीही शेयर और अन्य तरीकों से कर्ज जुटाने की योजना बनायी है।

आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखें। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख