शेयर मंथन में खोजें

बाजार इस हफ्ते: सेंसेक्स और निफ्टी 2-2% से अधिक गिरा

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक इस हफ्ते 5,000 के स्तर के नीचे चला गया।

यही नहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 17,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया।  इस हफ्ते के दौरान निफ्टी में 110 अंक यानी 2.2% की गिरावट दर्ज की गयी और यह आज के कारोबार के अंत में 4,942 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक इस हफ्ते 125 अंकों यानी 1.7% की नीचे गिरा। दूसरी ओर, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स में इस हफ्ते 390 अंकों यानी 2.3% की गिरावट दर्ज की गयी। आज के कारोबार के आखिर में यह 16,632 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप सूचकांक में इस हफ्ते 153 अंक यानी 2.4% की कमजोरी रही और यह 6,313 पर रहा। पिछले हफ्ते के आखिर में यह 6,466 पर रहा था। दूसरी ओर बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में इस हफ्ते 158 अंक यानी 2.1% की गिरावट रही। आज यह 7,369 पर बंद हुआ, जबकि पिछले हफ्ते के अंत में यह 7,527 पर रहा था।
यदि बीएसई के क्षेत्रीय सूचकांकों की बात करें, तो इस हफ्ते हेल्थकेयर सूचकांक और ऑटो सूचकांक को छोड़ कर अन्य सभी सूचकांकों में गिरावट का रुख रहा। सबसे ज्यादा कमजोरी रियल्टी सूचकांक में रही। यह सूचकांक 6.3% नीचे लुढ़का। आईटी सूचकांक को 3.8%, टीईसीके सूचकांक को 3.3% और बैंकिंग सूचकांक को 3.25% का घाटा उठाना पड़ा। पावर सूचकांक, धातु सूचकांक, कैपिटल गुड्स सूचकांक, पीएसयू सूचकांक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी 1% से अधिक की कमजोरी आयी। तेल-गैस सूचकांक और एफएमसीजी सूचकांक में भी हल्की गिरावट दर्ज की गयी। दूसरी ओर, हेल्थकेयर सूचकांक को 0.90% और ऑटो सूचकांक को 0.29% का मामूली फायदा हुआ। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2009)   

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख