शेयर मंथन में खोजें

बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 36,000 के नीचे

कमजोर वैश्विक रुझानों से बुधवार को शुरुआती कारोबार में बाजार में कमजोरी दिख रही है।

मिडकैप शेयरों में कमजोरी के अलावा आज रुपया भी गिरावट के साथ खुला है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,033.73 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 35,951.64 अंक पर खुला। 10 बजे के आस-पास यह 54.84 अंक (0.15%) की गिरावट के साथ 35,978.89 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,049.65 पर खुलने के बाद 10.45 अंक (0.15%) की कमजोरी के साथ 11,018.80 पर चल रहा है। दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में मिला-जुला रुख है। बीएसई मिडकैप इस समय 0.23% नीचे और बीएसई स्मॉल कैप में 0.15% मजबूत है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.30% की कमजोरी और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.07% की बढ़त हैं।
सेंसेक्स में इस समय तेज शेयरों में से हीरो मोटोकॉर्प में 1.15%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 0.83%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.70%, भारती एयरटेल में 0.69% और टाटा मोटर्स में 0.66% की बढ़त है। वहीं कोल इंडिया में 1.90%, डॉ रेड्डीज में 1.69%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.69%, विप्रो में 1.19% और टीसीएस में 1.04% की गिरावट है। इस समय निफ्टी के 26 शेयर हरे निशान पर है, जबकि 24 कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख