शेयर मंथन में खोजें

पीएसयू बैंकों में गिरावट से बाजार में कमजोर शुरुआत

पीएसयू बैंकों में गिरावट के कारण कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है।

एशियाई बाजारों में तेजी का भी भारतीय बाजार पर असर नहीं पड़ा। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 34,010.76 के बंद भाव की तुलना में आज 34,053.95 पर खुला। करीब 10 बजे सेंसेक्स 176.97 अंक या 0.52% की गिरावट के साथ 33,833.79 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,596.20 के बंद भाव की तुलना में 10,612.90 पर खुल कर इस समय 151.70 अंक (1.44%) की कमजोरी के साथ 10,393.80 पर है। दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी बिकवाली हो रही है। बीएसई मिडकैप में 1.02% और बीएसई स्मॉल कैप में 1.04% की कमजोरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 1.01% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.47% की गिरावट हैं।
सेंसेक्स में आज तेज शेयरों की बात करें तो इन्फोसिस में 0.55%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.22%, पावर ग्रिड में 0.10%, आईटीसी में 0.08% और टीसीएस में 0.03% की मामूली बढ़त है। वहीं टाटा स्टील में 3.71%, भारती एय़रटेल में 1.93%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.86% और ऐक्सिस बैंक में 1.58% की गिरावट है। निफ्टी के 09 शेयर हरे निशान पर है, जबकि 41 कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख