शेयर मंथन में खोजें

बाजार में तेज शुरुआत, सेंसेक्स 129 अंक चढ़ा

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों से कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन आज भारतीय बाजार में भी बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।

सभी सूचकांकों ने हरे निशान में शुरुआत की, जबकि मिडकैप आधा फीसद ऊपर खुला। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 33,819.50 के बंद भाव के मुकाबले 33,832.83 पर खुला। 10 बजे के करीब सेंसेक्स 129.53 अंक या 0.38% की बढ़त के साथ 33,949.03 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,382.70 के बंद भाव की तुलना में 10,408.10 पर खुल कर इस समय 38.55 अंक (0.37%) की वृद्धि के साथ 10,421.25 पर है। दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.94% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.93% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.80% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.06% की मजबूती हैं।
सेंसेक्स में आज तेज शेयरों पर गौर करें तो सन फार्मा में 4.27%, टाटा स्टील में 2.92%, भारती एयरटेल में 1.91%, डॉ रेड्डीज में 1.66% और यस बैंक में 1.11% की बढ़त है। वहीं हीरो मोटोकॉर्प में 0.78%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.74%, एशियन पेंट्स में 0.62% और कोल इंडिया में 0.62% की गिरावट है। इस समय निफ्टी के 32 शेयर हरे निशान पर है, जबकि 18 कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख