शेयर मंथन में खोजें

सप्ताह के पहले दिन बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 303 अंक उछला

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को लगातार दूसरे सत्र में सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक ऊपर चढ़ा।

आज बाजार पर सकारात्मक वैश्विक रुझानों का प्रभाव देखने को मिला। साथ ही इस सप्ताह आने वाले आर्थिक आँकड़ों को लेकर निवेशक आशांवित रहे। आज बीएसई सेंसेक्स 34,142.15 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में वृद्धि के साथ 34,225.72 पर खुला, जो आज इसका सबसे निचला स्तर भी रहा। 34,483.39 का ऊपरी स्तर छूकर कारोबार के अंत में सेंसेक्स 303.60 अंक या 0.89% की बढ़ोतरी के साथ 34,445.75 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 10,491.05 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,526.55 पर खुल कर अंत में 91.55 अंकों या 0.87% की तेजी के साथ 10,582.60 के स्तर पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 10,592.95 और निचला स्तर 10,520.20 का रहा। वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 3.57% की गिरावट के साथ 13.69 अंकों पर रहा। आज बीएसई पर 1,592 शेयरों में बढ़त के मुकाबले 1,154 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए, जबकि 196 शेयर सपाट रहे।
दूसरी ओर प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप में 0.74% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.88% की बढ़त आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.74% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.62% की मजबूती दर्ज की गयी।
बीएसई के प्रमुख 31 शेयरों में से 24 शेयर हरे और बाकी 7 लाल निशान में रहे। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से मारुति सुजुकी में 3.41%, टाटा मोटर्स में 3.22%, इंडसइंड बैंक बैंक में 2.94%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 2.83%, ऐक्सिस बैंक में 2.41% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.27% की बढ़त हुई। सर्वाधिक गिरने वाले शेयरों में सन फार्मा 2.46%, टीसीएस 1.35%, इन्फोसिस 1.26%, आईटीसी 1.93%, भारती एयरटेल 0.74% और विप्रो 0.73% कमजोर हुआ। वहीं निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 38 शेयर बढ़त और 12 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख