शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी को कहाँ मिलेगा सहारा? कहाँ लगायें निवेशक पैसा?

जनवरी के बाद से बाजार का रुख नीचे की ओर रहा है। यह पिछली तेजी के बाद तात्कालिक स्वभाविक करेक्शन (गिरावट) है या बाजार की दिशा ही बदल रही है?

आगे कैसी रहेगी बाजार की चाल इस पर राजीव रंझन झा ने की जानेमाने तकनीकी विश्लेषक कुणाल सरावगी के साथ चर्चा। फेसबुक लाइव के जरिये कुणाल ने निवेशकों के सवालों के सीधे जवाब भी दिये।
कुणाल सरावगी का मानना है कि अभी चार्ट पर बाजार के दिशा बदलने के संकेत कोई नहीं है क्योंकि दीर्घकालिक चार्ट अभी सकारात्मक हैं और मौजूदा गिरावट को स्वभाविक ही मानना चाहिए। वे आगे कहते हैं कि यदि ये तात्कालिक गिरावट है तो निफ्टी को 9,500-9,700 पर सहारा मिलेगा। जब तक यह इन स्तरों से ऊपर है लंबी अवधि के निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है।
किस स्तर से नीचे फिसलने पर आ सकती है बड़ी गिरावट, कहाँ मिल सकता है निफ्टी को सहारा और निवेशक कहाँ लगाये पैसा? इन सभी सवालों के जवाब दिये कुणाल सरावगी ने। पूरी बातचीत देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें :

https://www.facebook.com/rajeevranjanjha/videos/10155579441126492/

(शेयर मंथन, 12 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख