शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस और एसऐंडपी गिरे, नैस्डैक 27 अंक चढ़ा

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में तकनीकी शेयरों में तेजी रही, जिससे नैस्डैक में मजबूती आयी।

वहीं पिछले सप्ताह स्टील और एल्युमीनियम पर राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा घोषित किये गये शुल्क को कानूनी रूप दे दिया गया, जिससे कारण औद्योगिक शेयर कमजोर हुए। इससे डॉव जोंस और एसऐंडपी में गिरावट दर्ज की गयी। डॉव जोंस पर बोइंग और कैटरपिलर में सबसे अधिक गिरावट रही।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 157.13 अंक या 0.62% की कमजोरी के साथ 25,178.61 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 27.51 अंक या 0.36% की बढ़त के साथ 7,588.32 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 3.55 अंक या 0.13% की हल्की कमजोरी के साथ 2,783.02 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 1.11% की कमजोरी के साथ 61.36 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख