शेयर मंथन में खोजें

वैश्विक बाजारों में मंदी के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट

अमेरिकी और एशियाई बाजारों में मंदी के कारण आज भारतीय बाजार शुरुआती सत्र में सुस्त दिख रहा है।

स्टील और एल्युमीनियम पर राष्ट्रपति ट्रम्प की शुल्क योजना को कानूनी रूप मिल गया, जिसका नकारात्मक असर अमेरिका के अलावा एशियाई बाजारों पर भी पड़ा है। वहीं कल बाजार में जोरदार उछाल के बाद आज थोड़ी मुनाफावसूली भी हुई है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 33,917.94 के बंद भाव की तुलना में 33,818.22 पर खुला। पौने 10 बजे के करीब यह 11.71 अंक या 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 33,906.23 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,421.40 के बंद भाव की तुलना में 10,389.50 पर खुल कर इस समय 3.40 अंक (0.03%) की मामूली गिरावट के साथ 10,418.00 पर है। दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में खरीदारी हो रही है। बीएसई मिडकैप में 0.69% और बीएसई स्मॉल में 0.65% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.43% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.85% की बढ़त दिख रही है।
सेंसेक्स में आज तेज शेयरों की बात करें तो विप्रो में 2.06%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.34%, भारती एयरटेल में 0.70% और सन फार्मा में 0.69% की बढ़त है। वहीं टीसीएस में 4.38%, एनटीपीसी में 1.87%, कोल इंडिया में 1.26% और टाटा स्टील में 0.80% की गिरावट है। निफ्टी के 34 शेयर हरे निशान पर है, जबकि 16 कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख