शेयर मंथन में खोजें

सकारात्मक वैश्विक रुझानों और जवाबी खरीद से बाजार में मजबूत शुरुआत

वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे रुझानों और जवाबी खरीद (शॉर्ट कवरिंग) से आज भारतीय शेयर बाजार में मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलऐंडटी, एचडीएफसी बैंक, वेदांत, एचडीएफसी, आईटीसी, एसबीआई और इंडियन ऑयल जैसे दिग्गजों से भी बाजार को सहारा मिल रहा है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 32,996.76 के बंद भाव की तुलना में आज 33,090.82 पर खुला। 10 बजे के करीब यह 286.74 अंक या 0.87% की बढ़त के साथ 33,283.50 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,134.35 पर बंद होकर आज 10,181.95 पर खुला औऱ इस समय 86.35 अंक या 0.85% की बढ़त के साथ 10,210.70 पर है।
दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी स्थिति शानदार हैं। बीएसई मिडकैप में 1.07% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.25% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 1.07% और निफ्टी स्मॉल 100 1.34% की बढ़त दिख रही है। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख