शेयर मंथन में खोजें

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के लिए 272-274 रुपये के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 310-320 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव और घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 255 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में बुधवार 28 मार्च को अपोलो टायर्स का शेयर 277.05 रुपये पर बंद हुआ। 30 मार्च 2017 को यह शेयर 207.15 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 09 जनवरी 2018 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 288.65 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 251.19 रुपये पर चल रहा है।
एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में इस शेयर के संबध में कहा है कि इसके लिए छोटी, मध्य और लंबी अवधि के लिए रुझान सकारात्मक दिख रहे हैं। यह पिछले आठ महीनों से 230-280 रुपये के दायरे में झूलते हुए (कंसोलिडेशन) 'उल्टे सिर और कंधे' का पैटर्न बना रहा है, जो तेजी का रुझान है। मुख्य सूचकांकों में गिरावट के बावजूद अपोलो टायर्स का शेयर अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तरों के आस-पास कारोबार कर रहा है, जो इसकी मजबूती को दर्शाता है। इसके अलावा, आरएसआई और एमएसीडी जैसे तकनीकी संकेतक मौजूदा स्तरों पर अपोलो टायर्स के लिए सकारात्मक रुझान दिखा रहे हैं। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख