शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों की सुस्ती के बावजूद भारतीय बाजार में अच्छी शुरुआत

कल अमेरिकी बाजार के ऊपरी स्तरों से फिसलने और आज सुबह एशियाई बाजारों में सुस्त शुरुआत के बावजूद भारतीय बाजार शुरुआती कारोबार में थोड़ी मजबूती दिखा रहा है।

पहले आधे घंटे के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में आधा फीसदी से कुछ कम की बढ़त चल रही है। सुबह करीब 9.35 बजे बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 151 अंक या 0.45% की मजबूती के साथ 33,940 पर है। एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 40 अंक या 0.39% की बढ़त दर्ज कर 10,420 पर है।
छोटे-मँझोले सूचकांक भी लगभग इसी तरह की चाल दिखा रहे हैं। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों में लगभग आधा फीसदी बढ़त है। यही हाल एनएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों का है। क्षेत्रीय सूचकांकों में मेटल में 1.7%, रियल्टी में 0.98% कैपिटल गुड्स में 0.97%, बैंकिंग सूचकांक में 0.80%, हेल्थकेयर में 0.71%, आईटी में 0.60% और टेलीकॉम में 0.40% की बढ़त चल रही है। तेल-गैस क्षेत्र का सूचकांक 0.40% गिरावट पर है। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख