शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी राष्ट्रपति के ईरान परमाणु समझौते पर फैसले से एशियाई बाजारों में कमजोरी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2015 में ओबामा प्रशासन के दौरान ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते को खत्म करने का फैसला लिया है।

इससे आज एशियाई बाजारों में शुरुआती सत्र में कमजोरी देखने को मिल रही है। इससे पहले मंगलवार को यूरोपीय बाजारों में कमजोरी आयी, जबकि अमेरिकी बाजार सपाट रहा। आज भारतीय समय के मुताबिक 8.42 बजे हांग जापान का निक्केई 95.73 अंक या 0.43% की कमजोरी के साथ 22,412.96 पर है। वहीं हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) सपाट 30,403.50 पर है। इस समय चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.23% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.32% कमजोर हैं। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.31% की मंदी और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.26% की वृद्धि दिख रही है। (शेयर मंथन, 09 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख