शेयर मंथन में खोजें

बीएसई (BSE) का 200 से अधिक कंपनियों की सूचीबद्धता खत्म करने का निर्णय

प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई (BSE) 11 मई से 200 से अधिक कंपनियों की सूचीबद्धता समाप्त करने जा रहा है।

इन कंपनियों के शेयरों में 6 महीनों से अधिक समय से कारोबार रद्द होने के कारण बीएसई ने यह घोषणा की है। बीएसई ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब प्राधिकारी कथित रूप से अवैध पूँजी प्रवाह के लिए इस्तेमाल होने के कारण शेल कंपनियों पर शिकंजा कस रहे हैं।
दो अलग-अलग सर्कुलरों में से एक में बीएसई ने कहा है कि 6 महीनों से अधिक समय से जिन 188 कंपनियों के शेयरों में कारोबार निलंबित है, उनकी सूचीबद्धता 11 मई से खत्म हो जायेगी। साथ ही शेयर सूचकांक ने अन्य सर्कुलर में कहा कि उन 14 कंपनियों की भी सूचीबद्धता समाप्त की जायेगी, जिनके शेयरों में 06 महीनों से अधिक समय से कारोबार निलंबत है और वे परिसमापन या परिसमाप्त प्रक्रिया के अंतर्गत हैं। (शेयर मंथन, 10 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख