शेयर मंथन में खोजें

120 से अधिक शेयरों ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

कमजोर शुरुआत के बाद बाजार ने दोपहर के बाद रुख बदला, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में पहुँच गये हैं।

आईटीसी, एचडीएफसी और लार्सन ऐंड टुब्रो आज बाजार को सहारा दे रहे हैं, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक दबाव में हैं। इस बीच 120 से अधिक शेयर अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसले हैं। इनमें एसीसी (ACC), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics), डालमिया भारत (Dalmia Bharat), ईआईडी पैर्री (EID Parry), ग्रासिम (Grasim), एचएएल (HAL), हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (Hindustan Construction), आईएलऐंडएफ ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स (IL&FS Transportation Networks), एनटीपीसी (NTPC), एनएचपीसी (NHPC), एनबीसीसी (NBCC), पिनकॉन स्पिरिट (Pincon Spirit), पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing), पुंज लॉयड (Punj Lloyd), श्री सीमेंट (Shree Cement), सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) और यूपीएल (UPL) शामिल हैं। (शेयर मंथन, 22 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख