शेयर मंथन में खोजें

कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच फिसला बाजार, सेंसेक्स 70 अंक टूटा

कमजोर वैश्विक रुझानों और इन्फोसिस तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे दिग्गजों में गिरावट से गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी।

आज फार्मा, बैंक, एफएमसीजी में मजबूती रही, जबकि ऑटो, धातू, आईटी और इन्फ्रा सेक्टर कमजोर हुए। घरेलू निवेशकों द्वारा 611.01 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी के मुकाबले विदेशी निवेशकों ने 284.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 35,645.40 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 35,703.17 पर खुला और सत्र के मध्य में 35,748.26 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में सेंसेक्स 70.85 अंक या 0.20% की कमजोरी के साथ 35,574.55 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,769.90 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,786.05 पर खुल कर 20.15 अंक या 0.19% की गिरावट के साथ 10,749.75 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 10,786.05 और निचला स्तर 10,726.25 का रहा।
दूसरी ओर आज छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी बिकवाली देखी गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.71% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.40% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉल 100 दोनों में 0.70% की गिरावट आयी।
बीएसई के 31 शेयरों में से 15 शेयर हरे और 16 शेयर लाल निशान में बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से यस बैंक में 3.96%, आईटीसी में 2.97%, बजाज ऑटो में 2.45%, एशियन पेंट्स में 2.35%, कोल इंडिया में 2.27% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.34% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में इन्फोसिस में 4.47%, वेदांत में 3.09%, टाटा स्टील में 2.71%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.53%, सन फार्मा में 2.31% और टाटा मोटर्स में 2.06% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 26 शेयरों में तेजी के साथ 24 शेयरों में मंदी रही। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख