शेयर मंथन में खोजें

मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस से पहले बाजार में हल्की गिरावट

केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार को होने जा रही बहस से पहले आज बाजार में हल्की गिरावट दर्ज की गयी।

जानकारों के अनुसार भाजपा के पास वर्तमान में लोकसभा स्पीकर सहित 273 सांसद होने के कारण मोदी सरकार को इस अविश्वास प्रस्ताव से कोई खतरा नहीं है।
उधर चीनी मुद्रा युआन के एक साल के निचले स्तर पर फिसलने से एशियाई बाजारों में आयी गिरावट के कारण रुपया फिर डॉलर के मुकाबले 69 के पार चला गया। गुरुवार को बाजार में पूँजीगत वस्तुओं, औद्योगिक और स्वास्थ्य शेयरों में 1% से अधिक की कमजोरी आयी, जबकि ऊर्जा, एफएमसीजी, तेल-गैस और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु सूचकांक ऊपर चढ़े।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,373.44 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 36,509.08 पर खुला और कारोबार के दौरान 36,515.58 अंकों के शिखर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 22.21 अंक या 0.06% की हल्की कमजोरी के साथ 36,351.23 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,980.45 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,999.50 पर खुल कर 23.35 अंक या 0.21% की कमजोरी के साथ 10,957.10 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,006.50 और निचला स्तर 10,935.45 का रहा।
दूसरी तरफ आज छोटे-मंझोले बाजारों में अधिक कमजोरी दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.63% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 1.00% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.72% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.60% नीचे फिसले।
बीएसई के 31 शेयरों में 18 शेयरों में मजबूती और 13 शेयरों में कमजोरी रही। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से वेदांत में 2.21%, यस बैंक में 1.93%, आईटीसी में 1.71%, भारती एयरटेल में 1.69%, अदाणी पोर्ट्स में 1.39% और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.22% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से कोटक महिंद्रा बैंक में 3.69%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 2.61%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.22%, टाटा स्टील में 0.98%, कोल इंडिया में 0.95% और एचडीएफसी में 0.91% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 21 शेयरों में तेजी के साथ 28 शेयरों में मंदी रही, जबकि एक शेयर सपाट बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख