शेयर मंथन में खोजें

बीएसई (BSE) शुरू करने जा रहा है साप्ताहिक डॉलर-रुपया फ्यूचर ऐंड ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट्स

प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई (BSE) सोमवार 30 जुलाई से साप्ताहिक डॉलर-रुपया फ्यूचर ऐंड ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट्स शुरू करने जा रहा है।

बीएसई को इसके लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने भी हरी झंडी दिखा दी है। जानकारों का मानना है कि इससे बाजार में नकदी (Liquidity) बढ़ेगी। वर्तमान में डॉलर-रुपया मुद्रा युग्म सहित सभी स्वीकृत मुद्रा युग्मों के लिए मासिक कॉन्ट्रैक्ट्स उपलब्ध हैं।
मासिक कॉन्ट्रैक्ट के एकस्पायरी सप्ताह को छोड़ कर साप्ताहिक डॉलर-रुपया फ्यूचर ऐंड ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए 11 सप्ताह एक्सपायरी कॉन्ट्रैक्ट कारोबार के लिए उपलब्ध होगा। मासिक कॉन्ट्रैक्ट्स के समाप्ति सप्ताह को छोड़ कर कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए प्रत्येक शुक्रवार अंतिम कारोबारी दिन होगा।
गौरतलब है कि करीब 60% बाजार हिस्सेदारी के साथ जुलाई में बीएसई मुद्रा डेरिवेटिव्स का दैनिक औसत कारोबार 29,725 करोड़ रुपये का रहा। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख