शेयर मंथन में खोजें

मुनाफावसूली के कारण गिरा बाजार, सेंसेक्स 356 अंक टूटा

नकारात्मक वैश्विक रुझानों और उच्च स्तरों पर हुई मुनाफावसूली के कारण गुरुवार को बाजार में तीखी गिरावट दर्ज की गयी।

वहीं आरबीआई द्वारा बुधवार को रेपो दर बढ़ाये जाने का नकारात्मक असर आज भी बाजार पर पड़ा। इसके अलावा निफ्टी ऑटो इंडेक्स और निफ्टी रियल्टी दोनों में 1.5% की गिरावट आयी।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 37,521.62 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 37,529.69 पर खुला और कारोबार के दौरान 37,128.99 अंकों के निचले स्तर तक फिसला। आखिर में सेंसेक्स 356.46 अंक या 0.95% की कमजोरी के साथ 37,165.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,346.20 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,328.90 पर खुल कर पूरे सत्र में लाल निशान में रहने के बाद 101.50 अंक या 0.89% की गिरावट के साथ 11,244.70 पर बंद हुआ।
दूसरी तरफ प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले छोटे-मंझोले बाजारों में स्थिति बेहतर रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.09% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.07% की वृद्धि हुई। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.11% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.10% ऊपर चढ़ा।
बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 10 शेयरों में मजबूती और 21 शेयरों में कमजोरी रही। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से पावर ग्रिड में 2.25%, कोल इंडिया में 1.07%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.92%, इंडसइंड बैंक में 0.91%, विप्रो में 0.76% और सन फार्मा में 0.64% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से भारती एयरटेल में 2.79%, कोटक महिंद्रा बैंक में 2.54%, मारुति सुजुकी में 1.97%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.91%, एचडीएफसी में 1.90% और वेदांत में 1.83% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 15 शेयरों में तेजी के साथ 35 शेयरों में मंदी रही। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख