शेयर मंथन में खोजें

बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स फिर से 34,000 के पार

बैंक और फार्मा शेयरों में बढ़ोतरी से बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में जबरदस्त उछाल दर्ज की गयी।

आज सेंसेक्स 700 अंकों से अधिक की मजबूती के साथ 34,000 का आँकड़ा पार कर गया, जबकि निफ्टी 10,250 के ऊपर बंद हुआ। साथ ही ऊर्जा, औद्योगिक, पूँजीगत वस्तु और रियल्टी सभी सेक्टरों में 3% से अधिक की वृद्धि हुई। छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बावजूद यूरोपीय बाजारों में मजबूती दिख रही है।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 33,349.31 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 33,549.88 पर खुला और कारोबार के दौरान 34,154.60 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 718.09 अंक या 2.15% की मजबूती के साथ 34,067.40 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,030.00 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,078.10 पर खुल कर 220.85 अंक या 2.20% की बढ़त के साथ 10,250.85 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 10,275.30 का रहा। आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,816 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 767 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 170 शेयर सपाट रहे।
वहीं आज छोटे-मँझोले बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली। आज बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 2.80% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 2.06% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 3.04% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 2.51% की बढ़त के साथ बंद हुए।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 42 शेयरों में मजबूती और 08 शेयरों में कमजोरी आयी। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 24 शेयरों में मजबूती और 07 शेयरों में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से आईसीआईसीआई बैंक में 10.82%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 8.04%, अदाणी पोर्ट्स में 7.33%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 5.25%, ऐक्सिस बैंक में 4.96% और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 4.14% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से इंडसइंड बैंक में 2.36%, एचडीएफसी बैंक में 1.95%, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.85%, भारती एयरटेल में 1.56%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.54% और एचडीएफसी में 0.23% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख