शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में शानदार बढ़ोतरी, 431 अंक उछला डॉव जोंस

मंगलवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में 1.50% से ज्यादा की मजबूती दर्ज की गयी।

परिवहन और चिप निर्माता कंपनियों के शेयर में हुई खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। इससे पहले दो सत्रों में आयी गिरावट का भी निवेशकों ने फायदा उठाया और निचले स्तरों पर शेयर खरीदे। वहीं कल यूरोपीय बाजारों में स्थिति मिली-जुली रही।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 431.72 अंक या 1.77% की बढ़त के साथ 24,874.64 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 111.35 अंक या 1.58% की मजबूती के साथ 7,161.65 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 41.38 अंक या 1.57% की बढ़त के साथ 2,682.63 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.88% की गिरावट के साथ 75.91 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख