शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में गिरावट, स्ट्रेट्स टाइम्स में 1% से कमजोरी

बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है।

लगभग सभी प्रमुख एशियाई सूचकांक लाल निशान में हैं, जबकि जापान का निक्केई (Nikkei) बंद है। जानकारों का मानना है कि आगामी कई घटनाओं को लेकर सतर्क हैं, जिनमें फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाना, अमेरिका-चीन व्यापार विवाद और कच्चे तेल के दाम शामिल हैं।
भारतीय समय के अनुसार सुबह 8.28 बजे हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 727.05 अंक या 2.81% की गिरावट के साथ 25,118.64 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.23% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 1.12% की कमजोरी दिख रही है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.93% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.29% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख