शेयर मंथन में खोजें

आईटी और धातु शेयरों में मजबूती के सहारे चढ़ा बाजार, निफ्टी पहुँचा 11,050 के ऊपर

बुधवार को बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली, जिससे निफ्टी 11,050 के ऊपर बंद हुआ।

लगातार पाँचवे सत्र में आयी तेजी के सहारे निफ्टी ने 01 अक्टूबर 2018 के बाद पहली बार 11,000 का आँकड़ा पार किया है। वहीं सेंसेक्स भी 37,000 के करीब बंद हुआ। सत्र के दौरान सेंसेक्स ने 37,000 का आँकड़ा पार भी कर लिया था। आज धातु और आईटी शेयरों के अलावा वाहन, ऊर्जा, एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर में तेजी दिखी।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,616.81 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह 36,714.54 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 37,005.25 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 36,680.88 तक फिसला। आखिर में यह 358.42 अंक या 0.98% की मजबूती के साथ 36,975.23 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,934.36 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,965.10 पर खुल कर 128.10 अंक या 1.17% की बढ़त के साथ 11,062.45 पर बंद हुआ। आज निफ्टी ने 11,072.60 पर शिखर बनाया।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 45 शेयरों में मजबूती और 05 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 28 शेयरों में मजबूती और 03 शेयरों में कमजोरी आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से बजाज फाइनेंस में 4.34%, टाटा स्टील में 4.23%, ओएनजीसी में 2.73%, बजाज ऑटो में 2.60%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.86% और एनटीपीसी में 1.66% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से ऐक्सिस बैंक में 1.54% और इंडसइंड बैंक में 0.08% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,034 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,537 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 151 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में बढ़ोतरी हुई। केवल बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.12% की गिरावट आयी, जबकि बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.05% की मामूली वृद्धि हुई। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.32% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.25% की मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख