शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई के रेपो रेट घटाने के बाद सपाट बंद हुआ बाजार

लगातार पाँच सत्रों में बढ़ोतरी के बाद गुरुवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सपाट बंद हुए।

आज एक समय सेंसेक्स में करीब 200 अंकों की बढ़ोतरी थी, मगर आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती की घोषणा से बाजार ने अपनी सारी बढ़त गँवा दी। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने चालू वित्त वर्ष की अंतिम द्वि-मासिक समीक्षा में रेपो रेट 25 आधार अंक घटा कर 6.25% कर दी। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) की अध्यक्षता में हुई यह पहली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक थी। एमपीसी ने अपने नीतिगत नजरिये को भी "सख्त" से "उदासीन" बना लिया है। साथ ही रिवर्स रेपो रेट में 25 आधार अंक की कटौती की गयी है, जो 6.25% से घट कर 6% रह गयी है। बता दें कि यह अगस्त 2017 के बाद रेपो रेट में पहली कटौती है।
बाजार में आज जिन सेक्टरों में खरीदारी हुई, उनमें वाहन, एफएमसीजी, आईटी फार्मा शामिल हैं। वहीं ऊर्जा और इन्फ्रा शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,975.23 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह 37,026.56 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 37,172.18 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 36,898.80 तक फिसला। आखिर में यह 4.14 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 36,971.09 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,062.45 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,070.45 पर खुल कर 6.95 अंक या 0.06% की बढ़त के साथ 11,069.40 पर बंद हुआ। आज निफ्टी ने 11,118.10 पर शिखर बनाया।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 30 शेयरों में मजबूती और 20 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 20 शेयरों में मजबूती और 11 शेयरों में कमजोरी आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से सन फार्मा में 4.48%, बजाज ऑटो में 3.03%, टाटा मोटर्स में 2.64%, हीरो मोटोकॉर्प में 2.01%, कोल इंडिया में 1.86% और मारुति सुजुकी में 1.30% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.50%, पावर ग्रिड में 1.12%, एचडीएफसी में 1.08%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 0.88%, इंडसइंड बैंक में 0.82% और एनटीपीसी में 0.48% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,406 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,146 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 167 शेयर सपाट रहे।
हालाँकि आज प्रमुख सूचकांकों के विपरीत छोटे-मँझोले बाजारों में जोरदार बढ़ोतरी हुई। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.74% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.81% की वृद्धि हुई। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.94% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.65% की मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख