शेयर मंथन में खोजें

सपाट बंद हुआ बाजार, ऊर्जा और बैंक शेयरों में हुई बिकवाली

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को बाजार सपाट बंद हुआ।

आज ऊर्जा और बैंक शेयरों में कमजोरी देखने को मिली, जबकि बाकी अन्य सभी सेक्टर हरे निशान में रहे। प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले छोटे-मँझोले शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जानकारों का बाजार नकारात्मक वैश्विक रुझानों का असर भी पड़ा।
जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी वस्तुओं के लिए दिसंबर में नये ऑर्डरों में कमी आयी, जिससे अमेरिकी बाजार कमजोर हुआ। इसी का एशियाई बाजारों पर भी नकारात्मक असर देखने को मिला।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 35,898.35 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह 35,906.01 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 35,941.69 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 35,795.79 तक फिसला। आखिर में यह 26.87 अंक या 0.07% की गिरावट के साथ 35,871.48 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,789.85 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,782.70 पर खुल कर 1.80 अंक बढ़ कर 10,791.65 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 10,801.55 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 33 शेयरों में मजबूती और 17 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 22 शेयरों में मजबूती और 08 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 1 शेयर सपाट रहा।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से यस बैंक में 3.23%, वेदांत में 2.86%, टाटा मोटर्स में 2.86%, एनटीपीसी में 2.27%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.01% और मारुति सुजुकी में 1.76% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से कोटक महिंद्रा बैंक में 3.71%, एचडीएफसी बैंक में 1.11%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.11%, इंडसइंड बैंक में 0.56%, बजाज फाइनेंस में 0.45% और एचडीएफसी में 0.35% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,622 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 910 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 153 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले आज छोटे-मँझोले बाजारों में मजबूती देखी गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.38% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.77% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.41% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.87% की वृद्धि दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख