शेयर मंथन में खोजें

राष्ट्रपति ट्रम्प के बयान से मिला अमेरिकी बाजार को सहारा

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीनी सामानों पर शुल्क बढ़ाने की योजना निलंबित कर दी है। यूएस-चीन के बीच चल रही व्यापार बातचीत में प्रगति को देखते हुए ट्रम्प ने यह फैसला लिया।
ट्रम्प ने बीते रविवार को ट्वीट किया कि वह शुल्क वृद्धि के लिए 1 मार्च की समय सीमा को आगे बढ़ायेंगे और एक समझौते पर मुहर लगने के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक करेंगे।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 60.14 अंक या 0.23% की बढ़ोतरी के साथ 26,091.95 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 26.91 अंक या 0.36% की वृद्धि के साथ 7,554.46 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 3.44 अंक या 0.12% की मजबूती के साथ 2,796.11 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 3.64% की जोरदार गिरावट के साथ 64.76 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख