शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में बढ़ोतरी, 163 अंक चढ़ा हैंग-सेंग

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है

। गौरतलब है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस हफ्ते नीतिगत बैठक में सख्त रुख रखने के मजबूत अनुमान के बीच वैश्विक स्तर पर बॉन्ड की माँग तेज है। वहीं शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में रही तेजी से भी आज एशियाई बाजारों को सहारा मिल रहा है।
भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 128.81 अंक या 0.60% की बढ़त के साथ 21,579.66 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 163.33 अंक या 0.56% की तेजी के साथ 29,175.590 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.02% की वृद्धि है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.34% की बढ़ोतरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.04% की तेजी है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.28% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख