शेयर मंथन में खोजें

लोकसभा चुनाव के पहले दिन सपाट बंद हुआ बाजार

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच गुरुवार को शेयर बाजार सपाट बंद हुआ।

साथ ही शुक्रवार को आने वाले टीसीएस और इन्फोसिस के नतीजों से पहले निवेशक सतर्क रहे। हालाँकि आज बाजार में काफी उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। सेक्टरों पर नजर डालें तो धातु, आईटी, फार्मा और बैंक में कमजोरी आयी, जबकि वाहन और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,585.35 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह करीब 36 अंकों की वृद्धि के साथ 38,621.58 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 38,649.98 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में यह 21.66 अंक या 0.06% की मामूली बढ़त के साथ 38,607.01 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,584.30 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,592.55 पर खुल कर 12.40 अंक या 0.11% की वृद्धि के साथ 11,596.70 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 11,606.70 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 28 शेयरों में मजबूती और 21 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि एक शेयर सपाट बंद हुआ। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 18 शेयरों में बढ़ोतरी और 13 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से भारती एयरटेल में 2.19%, बजाज ऑटो में 1.76%, बजाज फाइनेंस में 1.56%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.29%, टाटा मोटर्स में 1.18% और एसबीआई में 1.12% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से वेदांत में 3.72%, इन्फोसिस में 1.46%, सन फार्मा में 1.38%, टाटा स्टील में 1.30%, ऐक्सिस बैंक में 1.27% और ओएनजीसी में 1.21% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,164 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,340 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 189 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजारों में मजबूती दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.09% की मजबूती और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.02% की मामूली गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.09% की बढ़ोतरी के साथ ही निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.25% की मजबूती दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख